Wednesday, August 4, 2010

कमाल के किशोर

आज सदाबहार गायक और बेमिसाल अभिनेता किशोर कुमार का जन्मदिन है। ४ अगस्त १९२९ को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर दा ने भारतीय सिनेमा जगत में वो मुकाम हासिल किया जिसे छूने की चाहत हर उभरते हुए गायकों में आज भी होती है। १९४६ में अभिनय और १९४८ में अपने गायिकी के करियर को शुरू करने वाले किशोर ने अलग अंदाज़ के अभिनय से सबको अपना दीवाना बना लिया था लेकिन वो जाने गए अपनी दिलकश आवाज़ की वजह से। मस्ती के गीत हो या मोहब्बत के... उनकी आवाज़ का आज तक कोई सानी नहीं मिला। उनके गाए दर्द भरे नगमों ने तो सुनने वालों को दीवाना बना दिया। वैसे तो किशोर दा ने कई कलाकारों के लिए अपनी आवाज़ दी लेकिन देव आनंद, संजीव कुमार, राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के लिए गाए हुए गीत आज भी लोगो की पहली पसंद बने हुए है। उन्होंने फिल्म के निर्देशन, स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले, गीत और संगीत तैयार करने में भी अपना हाथ आजमाया। फिल्म चलती का नाम गाड़ी और पड़ोसन में उनके कमाल के अभिनय और गायिकी के लोग आज भी मुरीद हैं। किशोर कुमार ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बंगाली, भोजपुरी, मराठी के साथ-साथ उड़िया, कन्नड़ और दूसरी भाषाओँ में भी गीत गाए। उनका गाया हुआ थोड़ा अजीब लेकिन बड़ा मजेदार गीत आप भी सुनिए। फिल्म है- हाफ टिकट

1 comment:

Anonymous said...

kishore ji ki songs to mujhe bahut ache lagte hai... belated happy bday kishore ji....

Meri Nayi Kavita par aapke Comments ka intzar rahega.....

A Silent Silence : Naani ki sunaai wo kahani..

Banned Area News : I've slept with 5,000 men: British blonde