Wednesday, October 2, 2013

कलयुगी राम: संजय लीला भंसाली का राम

          रामजी की चाल देखो... रगों का उबाल देखो... संजय लीला भंसाली की नई फिल्म रामलीला का ये गाना और गाने की ये पंक्तियाँ। इसके बोल और प्रस्तुतिकरण दोनों एकदम अलग हैं। धीरे-धीरे समझ आया कि ये राम वो राम नहीं हैं... बल्कि ये तो संजय लीला भंसाली का राम यानी कि रणवीर सिंह है। पूरे गाने में रणवीर सिंह ने खुलकर पूरे मन से अंग प्रदर्शन किया है। लड़कियों को पंसद आनेवाले रंग का शर्ट पहनभर रखा है और तीन मिनिट के गाने में वो भी उतर जाता हैं। पूरे गाने में हर कोई रणवीर सिंह झूम रहे हैं और उनके आसपास हर कोई मोहित हुआ नाच रहा है, खासकर महिलाओं का समूह। वैसे तो दोस्ताना और देसी बॉयज़ टाइप के गानों में हम लड़कों को अंग प्रदर्शन करते और लड़कियों को उन पर मोहित होते हुए देख चुके हैं। लेकिन, हमेशा ही मोहित और उत्तेजित होते हुए उच्चवर्गीय महिलाओं को ही दिखाया जाता हैं। पहली बार इस गाने में गुजरात के किसी गांव में रहनेवाली देहाती और एक हद तक मीडिल एजड महिलाओं को उत्तेजित होते हुए दिखाया गया है। रगों का उबाल जो सामान्य रुप से बाजूओं को फड़काकर दिखाया जाता है इस बार रणवीर सिंह के सिक्स पैक्स को दिखाते हुए दर्शाया गया है। इस गाने में रामजी-रामजी की जो रट है वो श्रीराम के लिए नहीं बल्कि रणवीर सिंह के किरदार राम के लिए है। वो खुद का महिमा मंडन कर रहे है या ये कहे कि खुद के सुडौल शरीर का... घाघरा पहनी हुई जवान और अधेड़ महिलाएं उन्हें चारों ओर से घेरकर अपने मोबाइल से उनके शरीर की तस्वीरें खींच रही हैं... समझ नहीं आता इसे क्या कहे... महिलाओं की इच्छाओं की खुलकर अभिव्यक्ति या संजय लीला भंसाली के राम के लोगों को मोहित करने के नए तरीक़े...

संजय लीला भंसाली का राम

No comments: